फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress members will meet with CM regarding Helicopter

हेलीकॉप्टर के लिए सीएम से मिलेंगे कांग्रेसी

Mon, 21 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Mon, 21 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress members will meet with CM regarding Helicopter

जिला लाहौल-स्पीति में हेलीकॉप्टर सेवा की अब सख्त जरूरत है। बर्फबारी के बाद रोहतांग से आरपार होना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है। आपात स्थिति में रोहतांग दर्रे से वाहन आरपार करना किसी की जान पर खतरा बन सकता है।

विज्ञापन


जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल विधायक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करने के लिए मांग करेगा। जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि कमेटी मुख्यमंत्री से मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा की मांग भी करेगी, जिससे आपात परिस्थितियों में मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक एवं राष्ट्रीय जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर गत दिनों मुख्यमंत्री से जिले के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से जनजातीय क्षेत्रों में समय पर सरकार की हेलीकॉप्टर सुविधा न मिलने की सूरत में लोगों को परेशानी से कुछ राहत देने के लिए कामर्शियल हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करवाने की बात भी करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed