{"_id":"6af83ac69769ec5e8302a700","slug":"congress-has-turned-its-back-on-its-election-guarantees-akhilesh-kapoor-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191823-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने चुनावी गारंटियों से मुंह मोड़ा : अखिलेश कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने चुनावी गारंटियों से मुंह मोड़ा : अखिलेश कपूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियों से पीछे हटने और जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान 28 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और करीब 24 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है।
कपूर ने आरोप लगाया कि अब कैबिनेट के फैसले के जरिए इन सुविधाओं को सीमित वर्ग तक समेटा जा रहा है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की सभी महिलाओं को एक जनवरी 2023 से बिना शर्त 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। इस हिसाब से प्रत्येक पात्र महिला को अब तक 72 हजार रुपये मिलने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से योजना के लिए फॉर्म भरवाए, लेकिन उन्हें लगातार इंतजार करवाया गया। अब कैबिनेट में महज 3.5 लाख महिलाओं को लाभ देने की घोषणा कर शेष महिलाओं को गारंटी से वंचित किया जा रहा है। संवाद