फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Conductors worth Rs 11 lakh stolen from Kandi-Shadhabai power line

Kullu News: कंडी-शाढ़ाबाई बिजली लाइन से 11 लाख रुपये के कंडक्डर चोरी

Wed, 18 Feb 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Conductors worth Rs 11 lakh stolen from Kandi-Shadhabai power line
कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत आने वाली कंडी-शाढ़ाबाई बिजली लाइन से कंडक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए कंडक्टर की कीमत 11 लाख रुपये है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने इस बारे पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता भुंतर अमन कुमार की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है कि 33 केवी कंडी-शाढ़ाबाई लाइन से कंडक्टर की चोरी हुई है।
कंडी टॉप, लांघनी, भिंडीबाई, हाउसिंग बोर्ड के पास, कांधी टॉप के पास चोरी की वारदातों को शातिरों ने अंजाम दिया है। पूर्व में हुई चोरी के कारण 33 केवी लाइन पर असर पड़ा है। चोरियों के कारण विभाग को कुल वित्तीय नुकसान लगभग 11,65,750 रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि चोरी की वारदातों को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों ने ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed