फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Community participation essential in the fight against drugs: DC

नशे के खिलाफ समाज की भागीदारी जरूरी : डीसी

Thu, 25 Jun 2026 04:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 25 Jun 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
Community participation essential in the fight against drugs: DC
कुल्लू। नशे की रोकथाम केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसके लिए समाज, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बुधवार को जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन (एनसीओआरडी) समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और उन पर हुई अनुपालना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच सूचना साझाकरण मजबूत करने और जन-जागरूकता अभियानों को व्यापक स्तर पर चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मणिकर्ण क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इसके अलावा जिले की 28 संवेदनशील पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों की नियमित बैठकों, जागरूकता गतिविधियों और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूलों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों को और तेज किया जाए और युवाओं को खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं और जागरूकता व रोकथाम गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर और उपमंडलाधिकारी निशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed