फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Committee to meet Union Minister Gadkari to protest against ropeway

Kullu News: रोपवे के विरोध में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेगी समिति

Tue, 15 Oct 2024 11:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Committee to meet Union Minister Gadkari to protest against ropeway
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे के विरोध में संघर्ष समिति एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेगी। उनके समक्ष लोगों का पक्ष रखा जाएगा। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत के सामने भी बिजली महादेव रोपवे के विरोध में अपनी बात रखी जाएगी। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर रामशिला में सोमवार को बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति ने रोपवे के विरोध में आगामी रणनीति तैयार की। जिया पंचायत के प्रधान एवं बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति फाटी कशावरी और खराहल के सदस्य संजू पंडित ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को रोपवे के विरोध में लोगों का पक्ष बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे के विरोध में पहले भी समिति ने कई बार सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया है। बावजूद कुछ लोग रोपवे को अपने निजी स्वार्थ के लिए लगाने पर तुले हुए हैं, इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि एक बार फिर केंद्र सरकार के मंत्री के सामने बात रखी जाएगी। अगर सरकार नहीं मानती है तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। देव आदेश को सर्वोपरि मानते हुए समिति इस लड़ाई को न्यायालय में लड़ने के लिए भी तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed