Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Command of Kullu unit handed over to Nirat

Kullu News: निरत को सौंपी कुल्लू इकाई की कमान

Sat, 21 Mar 2026 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Command of Kullu unit handed over to Nirat
कुल्लू। अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति कुल्लू इकाई की कमान लगातार तीसरी बार निरत सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। इतिहास संकलन समिति हिमाचल प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर की देखरेख में मौहल नेचर पार्क में समिति की कुल्लू इकाई का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से निरत सिंह ठाकुर को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

उसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हेम राज ठाकुर और सुभाष शर्मा को उपाध्यक्ष, राम प्रसाद ठाकुर को महासचिव, धर्मेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को संगठन सचिव, कुबेर सिंह को सह-सचिव, विजय सिंह को लेखक प्रमुख, नोविंदर सिंह को प्रचार प्रमुख, दिशा गुलेरिया को महिला संयोजक बनाया। कार्यकारिणी में भागे राम राणा, नरेंद्र पाल, वीर विक्रम, रामनाथ, खेमदास महंत को शामिल किया गया। डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्ष के लिए चुनी गई। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

----000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed