फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   collage

कुल्लू कॉलेज में 1932 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
collage
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू ने शुक्रवार को प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। विद्यार्थी आसानी से अपना नाम लिस्ट में जांच सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय कुल्लू में महाविद्यालय यूजी के प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में प्रवेश पाने के लिए करीब 2100 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से पहली मेरिट लिस्ट में 1932 छात्र-छात्राओं को जगह मिली है। बंजार महाविद्यालय में अब तक 331 विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है। प्रथम मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी की जाएगी। इससे महाविद्यालय बंजार में प्रवेश को लेकर इंतजार करना पड़ेगा। इसके परिणाम के लिए करीब एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। महाविद्यालय कुल्लू की प्राचार्य बंदना वैद्य ने कहा कि यूजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में प्रवेश को लेकर ही फिलहाल छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए। इनमें से प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर 1932 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। कला संकाय में 1154, बीएससी में 528, बीकॉम में 140, बी-वॉक में 50, बीसीए में 30 तथा बीबीए में भी 30 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करने से पूर्व अपना स्थान मेरिट लिस्ट में जांच लें। उसके बाद ही फीस जमा करवाएं। इसी प्रकार द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी अब अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। उधर, बंजार महाविद्यालय के प्राचार्य मनदीप शर्मा ने कहा कि बंजार में प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों में करीब 331 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 अगस्त तक आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में महाविद्यालय बंजार की प्रथम मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी की जाएगी। कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे अभी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed