फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cockroach found in food, no action taken, attempt to suppress the case

Kullu News: खाने में निकला कॉकरोच, कार्रवाई गायब, मामले को दबाने का प्रयास

Thu, 06 Nov 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cockroach found in food, no action taken, attempt to suppress the case
वीडियो बनाने वाली महिला बोली- अस्पताल प्रशासन ने पूछताछ की न ही कार्रवाई
विज्ञापन

आरोप- सोशल मीडिया में अपलोड किए वीडियो को हटाने का बनाया गया दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने का मामला अब भी अनसुलझा है। शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने न कोई पूछताछ की और न ही कार्रवाई।
उल्टा वीडियो हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने खुलासा किया है कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की जांच नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन से किसी तरह की बात नहीं हुई है। न ही मामले में बयान लिया गया है। ऐसा लग रहा है कि अस्पताल प्रशासन भी मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। कायदे से इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए थी। महिला ने खुलासा किया है कि उन्हें उम्मीद थी कि मामले में जांच होगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन दो लोगों ने उन्हें जरूर फोन किया था। इसमें एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में अपलोड किए वीडियो को हटाने का दबाव बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

--
यह हुआ था उस दिन
मीडिया के सामने किरना देवी ने कहा कि वह भाभी के साथ अस्पताल आई थीं। भाभी को गायनी वार्ड में भर्ती किया गया था। यह बात 23 अक्तूबर शाम करीब आठ बजे की है। मेस के कर्मचारी खाना देने के लिए आए। उन्होंने भी खाना लिया। खाना शुरू किया तो कॉकरोच नजर आया। यह खाने के साथ पका हुआ था। उन्होंने खाना छोड़ दिया। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर अपने पास रखा। शिकायत करने के लिए मेस में भी गईं और कर्मचारियों को जानकारी और उन्हें बेड नंबर एक पर आने को कहा लेकिन दूसरे दिन सुबह तक कोई नहीं आया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभी तक कोई जानकारी नहीं
अस्पताल प्रशासन ने मेस संचालकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की, इसका उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हैं कि इसकी किससे और कहां शिकायत करें। इसलिए सही लगा तो वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया जिससे लोगों को भी इस तरह की लापरवाही के बारे में पता चले। महिला ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को कायदे से इस मामले में छानबीन करनी चाहिए थी। जिस तरह अभी तक मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं हुई है, उससे प्रतीत हो रहा है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

--
अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक छानबीन की है। जो भी पहलू सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी मेस संचालक को पेस्ट कंट्रोल सर्विस करने को कहा गया है। - डॉ. तारा चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed