{"_id":"6328a44dc2369740d752e5ee","slug":"cm-tour-kullu-news-sml4222480187","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 सितंबर को मनाली के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 सितंबर को मनाली के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री जयराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 26 सितंबर को मनाली के दौरे पर रहेंगे। मनाली विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में हुई बैठक में कही।
कहा कि हिमाचल प्रदेश स्थापना के 75 साल का यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा और इसमें विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री लगभग पौने 200 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। समारोह मनाली के समीप आलू ग्राउंड में होगा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनाली विधानसभा क्षेत्र में पूरी हो चुकी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे तथा अनेकों परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला, मनाली सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद्र मौजूद रहे।