फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said this election is against the sold MLAs

CM Sukhu News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- बिके हुए विधायकों के खिलाफ है यह चुनाव

Fri, 24 May 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 07:18 PM IST
सार

शुक्रवार को उदयपुर के त्रिलोकनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह लड़ाई सरकार को बचाने की नहीं है। यह लड़ाई भ्रष्टाचार, बेईमानों और बिके हुए विधायकों के खिलाफ है। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said this election is against the sold MLAs
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह लड़ाई सरकार को बचाने की नहीं है। यह लड़ाई भ्रष्टाचार, बेईमानों और बिके हुए विधायकों के खिलाफ है। सुक्खू शुक्रवार को उदयपुर के त्रिलोकनाथ में जनसभा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता धन बल से नहीं, जन बल से जीती जाती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं केलांग आया था, मुझे अपने साथ खूब नचाया और मेरे साथ मीठी बातें कीं। आज उन्होंने लाहौल-स्पीति के जनता के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने लाहौल-स्पीति जिले को कलंकित किया है, ऐसे व्यक्ति को सबक सिखाना चाहिए। कांग्रेस ने यहां से महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है और हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को बल दे रही है। इससे पहले उन्होंने भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ लाहौल-स्पीति के सह प्रभारी सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़ आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed