फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cm

3.52 करोड़ से बनेगा महिला पुलिस थाने का भवन

Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cm
कुल्लू। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर में मनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईटीआई शमशी में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लगभग 12.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चंसारी पाठशाला के भवन तथा कुल्लू में 3.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महिला पुलिस थाने के भवन की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 7वीं गृहरक्षा वाहिनी के कार्यालय भवन, 3.52 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) शमशी में निर्मित शहरी आजीविका भवन और छात्रावास, मलाणा में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय भवन और अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अंतर्गत 1.24 करोड़ रुपये की लागत से सुम्मा में सरवरी खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हम सभी को सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने, फेस कवर और मास्क इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लगभग 2.25 लाख लोगों को वापस लाया है। प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए निर्णय से सबसे विकसित देशों की तुलना में भारत में कोरोना के कारण मृत्यु बहुत कम हुई है। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को कुछ राहत प्रदान की है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। सिउंड हाथीथान में 9.50 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कोरोना कर्मवीरों की सेवाओं और प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed