{"_id":"66f01a9ac8a930d500060b6d","slug":"cm-is-making-plans-to-loot-the-public-govind-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131446-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को लूटने की योजनाएं बना रहे सीएम : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को लूटने की योजनाएं बना रहे सीएम : गोविंद
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार पानी और बिजली की दरों में वृद्धि कर जनता के मूलभूत अधिकारों का हनन कर रही है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सुख-सुविधाओं के लिए जनता को लूटने की योजनाएं बना रहे हैं। चुनाव पूर्व किए वादों को एक-एक कर ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।
पूर्व भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली और पानी के बिलों से आजादी दी थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेश को बदहाल करने के बाद अब मुख्यमंत्री ने जनता से उगाही का कार्य शुरू कर दिया है। इससे जनता में आक्रोश है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्तूबर से पानी के भारी बिल आएंगे। इसके अलावा पानी के टैरिफ रेट में भी कांग्रेस सरकार ने वृद्धि की है, जो सीधा हिमाचल की जनता की जेब पर डाका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदेश वापस नहीं लिए तो भाजपा जनता के साथ सड़कों पर अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। संवाद