{"_id":"68ab461933bad0413d0dee15","slug":"clouds-rained-again-hopes-got-wet-apple-picking-also-stopped-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155408-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिर बरसे बादल, भीग गईं उम्मीदें, सेब तुड़ान भी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिर बरसे बादल, भीग गईं उम्मीदें, सेब तुड़ान भी रुका
Sun, 24 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
मौसम के मिजाज ने बढ़ाईं बागवानों की दिक्कतें, बारिश के चलते नहीं जा पाए बगीचों में
बागवानों की बढ़ी चिंता - रास्ते बंद होने से सेब फंस गया तो होगा भारी आर्थिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में फिर एक बार बारिश ने बागवानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दो दिनों की राहत के बाद शनिवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने सेब सीजन में एक बार फिर ब्रेक लगा दी है।
भीगे मौसम ने न केवल तुड़ान रोक दिया है, बल्कि मंडियों में फलों के गिरते दाम भी बागवानों की चिंता का कारण बने हुए हैं। बागवान बारिश की वजह से बगीचों का रुख नहीं कर पाए। ऐसे में सेब तुड़ान पर एक बार फिर रोक लग गई है। वहीं, खराब मौसम के कारण सब्जी मंडियों में फसल के बागवानों को दाम भी कम मिल रहे हैं।
गौर रहे कि भारी बारिश के कारण अधिकतर बागवानों ने सेब का तुड़ान नहीं किया। घाटी के बागवान अमित, महेश, चमन, राम लाल, देवराज ने कहा कि शनिवार की रात और रविवार को पूरा दिन सुबह बारिश के कारण सेब का तुड़ान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बारिश में सेब को तुड़ान करना ठीक नहीं है। हाईवे-तीन के भी बाधित होने से सेब को बाहरी मंडियों तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में अगर सेब फंस गया तो खराब हो जाएगा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि बारिश से सेब का तुड़ान बाधित हुआ है। बारिश के बावजूद दामों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन बारिश से तुड़ान प्रभावित अवश्य हुआ है।