फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cloudburst caused chaos

बादल फटने से मची अफरातफरी

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
cloudburst caused chaos
कुल्लू में लोरन से आए मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में ब्रह्मगंगा नाले की पहाड़ी पर बादल फटने से आई बाढ़ में चार साल के मासूम सहित तीन लोग बह गए, जबकि ब्रह्मगंगा पावर प्रोजेक्ट का एक कर्मचारी लापता है। बाढ़ में बहने वालों में गाजियाबाद की एक युवती भी शामिल है। बादल फटने के बाद बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे ब्रह्मगंगा नाले में अचानक बाढ़ आ गई। नाले में भारी बारिश के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच नाले के साथ लगते कई घरों में पानी घुस गया।
नाले का रौद्र रूप देखकर यहां पर अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। लेकिन चार लोग सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में पूनम (26), पत्नी रोहित कुमार निवासी ब्रह्मगंगा, डाकघर मणिकर्ण, निकुंज (4), पुत्र रोहित कुमार, निवासी ब्रह्मगंगा, डाकघर मणिकर्ण, जिला कुल्लू और विनिता (25), पुत्री विनोद कुमार, निवासी गाजियाबाद बाढ़ में बह गए। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की विनिता ब्रह्मगंगा में कैंपिंग साइट में मैनेजर थी। उसने अपने एक सहयोग को बचान लिया। लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गई। इसके अलावा विरेंद्र पुत्र तीर्थ राम, निवासी शांगणा, डाकघर मणिकर्ण, कुल्लू लापता है। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। बाढ़ की चपेट में एक कैंपिंग साइट भी आई है। मणिकर्ण पंचायत की प्रधान यौवनलता ने कहा कि ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ के चलते भारी नुकसान हुआ है। इसमें जानमाल की क्षति भी हुई है। एक कैंपिंग साइट को नुकसान हुआ। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि छोटे बच्चे समेत कुल तीन लोग बाढ़ में बह गए हैं। शांगणा गांव का एक व्यक्ति लापता है। बाढ़ में बहने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर कुछ जगहों पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश की आशंका के चलते लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

दो घरों में घुसा मलबा, साढ़े चार बीघा भूमि बही
ब्रह्म गंगा नाले में बादल फटने से दो घरों में मलबा घुस गया। इससे घर का सारा सामान खराब हो गया है। निजी भूमि पर बनी कैंपिंग साइट, जिसमें 12 टेंट, बिस्तर, रसोईघर का सारा सामान भी बह गया। करीब साढ़े चार बीघा भूमि भी बाढ़ में बह गई है। इसमें कुछ सेब के पेड़ भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed