{"_id":"6a5e08466aad2582f3022867","slug":"cleanup-of-the-patlikuhal-fairground-kullu-news-c-89-1-ssml1015-181956-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल मेला मैदान में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल मेला मैदान में की सफाई
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कटराईं के पतलीकूहल मेला मैदान, कूहल और आसपास के रास्तों में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई के साथ-साथ रास्तों के किनारे उगी भांग के पौधों को भी नष्ट किया। अभियान में युवक मंडल, महिला मंडल, पंचायत प्रधान हुकम चंद, वार्ड पंच पार्वती तथा स्थानीय लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई।
हुकम चंद ने बाजार के दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि जिस दुकान के सामने कूड़ा पाया जाएगा, उसका चालान किया जाएगा। सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। पंचायत ने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने और स्वच्छ एवं सुंदर पंचायत के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया। संवाद