फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleanliness will keep hepatitis away: Nirmala

स्वच्छता से हेपेटाइटिस रहेगा दूर : निर्मला

Tue, 30 Jul 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness will keep hepatitis away: Nirmala
हेपेटाइटिस दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पर पशिक्षु को सम्मालित करते स्वास्थ्य विभाग व आईटी
कुल्लू। बरसात में लोगों के हेपेटाइटिस बीमारी की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए तीन बातों का ध्यान अवश्य रखें। पेयजल साफ होने के अलावा हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। हेपेटाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में आएं। यह बात स्वास्थ्य विभाग की जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कही। विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में मंंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षुओं को हेपेटाइटिस के विकारों और बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि हेपेटाइटिस का मतलब लिवर की सूजन है। इस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो कई तरह की गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है। हेपेटाइटिस की चपेट में न आएं, इसके लिए साफ पानी का ही सेवन करें। बरसात में पानी का दूषित होना एक आम समस्या है, जिससे हेपेटाइटिस हो सकता है।
विज्ञापन

उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पीएं। हेपेटाइटिस ए और ई जैसे संक्रमण का मुख्य कारण अस्वच्छता को माना जाता है। खाने से पहले, शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद और संभावित रूप से दूषित सतहों को छूने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। बार-बार मुंह को छूने से बचें। इस दौरान कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला के माध्यम से हेपेटाइटिस ए, बी,सी, डी और ई के लक्षण और बचाव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed