फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Churning in Manali regarding channelization of Beas

Kullu News: ब्यास के तटीकरण को लेकर मनाली में मंथन

Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Churning in Manali regarding channelization of Beas
विधायक भुवनेश्वर गौड़ के साथ हुई मनाली विकास मंडल की बैठक
विज्ञापन

विधायक ने दिया आश्वासन, मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली जाकर करेंगे पैरवी

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के विभिन्न संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से गठित मनाली विकास मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें विधायक भुवनेश्वर गौड़, देवेंद्र नेगी, विद्या नेगी समेत विभिन संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि और पंचायत प्रधान मौजूद रहे।

बैठक में ब्यास नदी के तटीकरण के मुद्दे पर मंथन किया गया। मनाली विकास मंडल के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि ब्यास नदी के तटीयकरण का मसला महत्वपूर्ण है। सालों से इस मामले पर कुछ नहीं हुआ है। केंद्र ने अगले चार साल तक का बजट आवंटित कर दिया है। ऐसे में 1885 करोड़ की इस परियोजना को इस साल भी शुरू करने की उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री यदि यह मामला केंद्र सरकार के जलशक्ति मंत्री से उठाते हैं तो बजट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि तटीकरण का काम मनाली से औट के बजाय पलचान से शुरू होना चाहिए। उन्होंने पुराने होटलों में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य शर्तों में भी रियायत देने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मनाली दौरे के दौरान उनसे मुलाकात कर यह मामला उठाया जाएगा। यदि सही में 1985 करोड़ की परियोजना स्वीकृत हुई है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली जाकर इसके लिए बजट जारी करने की पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि तटीकरण को लेकर सिर्फ सुना ही गया है। कई सालों से कहा जा रहा है कि ब्यास का तटीकरण होगा। कभी इसके लिए 1200 करोड़ तो कभी 1600 करोड़ के बजट की बात कही गई है। विधानसभा में भी उन्होंने यह मामला उठाया था। धरातल पर इस परियोजना की प्रगति शून्य है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed