{"_id":"66e81c73078dc27c01032f15","slug":"chouhaki-baladhis-performance-will-impress-kullu-news-c-89-1-klu1001-130996-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चौहकी, बलाधी के प्रभावित करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चौहकी, बलाधी के प्रभावित करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबर को डिजिटल में न चलाएं.............
प्रशासन और मलाणा परियोजना प्रबंधन की अनदेखी के विरोध में आज से धरना
प्रशासन को भी दो बार किया था आगाह, समस्या का नहीं निकला हल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मलाणा नाला में बादल फटने और मलाणा-एक पावर प्रोजेक्ट का बांध फटने से हुई तबाही को डेढ़ महीने से भी अधिक समय बीत गया है लेकिन चौहकी, बलाधी गांव के प्रभावितों की पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। प्रभावितों ने पावर प्रोजेक्टों और प्रशासन से नुकसान का दूसरी बार आकलन कर उन्हें मुआवजा देने की मांग रखी थी। अनदेखी के चलते अब मंगलवार को ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन प्रभावितों को मुआवजा देने की हामी नहीं भरता है, उनका विरोध जारी रहेगा। सोमवार को महादेव युवक मंडल के सदस्यों ने समस्या को लेकर एक बैठक की। इसमें आगामी रणनीति तैयार की गई।
महादेव युवक मंडल चौहकी के प्रधान भगत सिंह ने कहा कि बादल फटने के बाद मलाणा-दो प्रोजेक्ट की ओर से छोड़ गए पानी से भारी तबाही हुई है। चौहकी और बलाधी में मलाणा से आने वाले नाले के किनारे कई बीघा भूमि, मंदिर और घर बह गए। इसके बाद प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों ने मांग रखी कि बाढ़ से जो नुकसान हुआ है, उसके आकलन किया जाए। एक बार युवक मंडल के सदस्य उपायुक्त कुल्लू से मिले। दूसरी बार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मिले। प्रभावितों को आश्वासन मिला था कि जल्द ही उनकी मांगों को हल कर दिया जाएगा। तबाही के पीछे असली कारण प्रोजेक्ट हैं। इसलिए मंगलवार से ग्रामीण धरने पर बैठेंगे। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है।
000