फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chitta smugglers from other states have their eyes on the peaceful Devbhoomi

Kullu News: शांत देवभूमि पर बाहरी राज्यों के चिट्टा तस्करों की नजर

Sun, 29 Jun 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Chitta smugglers from other states have their eyes on the peaceful Devbhoomi
पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कुल्लू-मनाली में नशा पहुंचा रहे तस्कर
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों के तस्करों की देवभूमि पर नजर, कुल्लू के लोग भी चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में पड़ोसी राज्यों से नशा पहुंच रहा है। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर तस्कर कुल्लू-मनाली तक नशा पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं। तस्कर यहां नशा बेचकर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। चिट्टा जैसे जहर की काली जड़ें देवभूमि में पांव पसारने लगी हैं।
दो दिन पहले मनाली पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को 105.620 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी नशे की खेप को इधर-उधर करने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। चिट्टा के काले कारोबार में उनके साथ और कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात है कि कुल्लू में प्रवेश होने तक अन्य जिलों की पुलिस को नशे की खेप की भनक तक नहीं लगी। कुल्लू में दाखिल होने के बाद आरोपी मनाली भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 की बात करें तो इस साल अब तक तीन बड़ी खेप चिट्टा की पकड़ी गई हैं। पकड़े गए आरोपी सभी बाहरी राज्यों के हैं। ऐसे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बाहरी राज्यों के माफिया की देवभूमि पर नजरे हैं। युवा पीढ़ी के नशे की चपेट आने को लेकर देवभूमि के लोग चिंतित हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि चिट्टा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। थाना प्रभारियों को भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

--

22 मई, 2025 को पतलीकूहल पुलिस की टीम ने कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर 16 मील में नाके पर दो युवकों से 58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपी हरियाणा राज्य के थे। 26 फरवरी, 2025 को मनाली में पुलिस ने पंजाब के दो चिट्टा तस्कर पकड़े थे। आरोपियों के पास 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। दोनों किराए पर लिए कमरों से परचून में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed