{"_id":"69458edb8166501ebb0c7503","slug":"chinta-devi-will-march-in-the-state-level-republic-day-parade-kullu-news-c-89-1-ssml1012-164503-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में कदमताल करेंगी चिंता देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में कदमताल करेंगी चिंता देवी
Fri, 19 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाटीवीड़ की एनएसएस छात्रा चिंता देवी का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है।
वह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली 26 जनवरी की परेड में भाग लेंगी। चिंता देवी ने इन दिनों सुंदरनगर में आयोजित एनएसएस यूथ लीडरशिप कैंप में भाग लिया था। इसके बाद उनका चयन प्री गणतंत्र दिवस परेड ऊना के लिए हुआ। 11 से 15 दिसंबर तक चले शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय परेड में अपनी जगह पक्की की। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में खुशी की लहर है।
प्रधानाचार्य सलिंद्र कुमार ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। चिंता देवी ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य के साथ उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, मीरा देवी और माता-पिता को दिया है। संवाद