फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children caught begging on Mall Road in Manali

Kullu News: मनाली में मालरोड पर पकड़े भीख मांगते बच्चे

Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Children caught begging on Mall Road in Manali
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में अवैध रूप से कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। गुब्बारे और अन्य सामान बेचने वाले, भीख मांगने वाले बच्चों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन की टीम ने यह कार्रवाई की। लगभग 20 बच्चों को पकड़ा गया। उनके परिजनों को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई। इनमें से कई बच्चों के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र तक उपलब्ध नहीं है। मनाली में पर्यटन सीजन के साथ ही प्रवासियों ने भी डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

मालरोड में मालिश करने वालों को पहले ही चेतावनी दी गई है। अब भीख मांगने वालों बच्चों को भी खदेड़ा जा रहा है। मंगलवार शाम को जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन ने दबिश दी और गुब्बारे एवं अन्य सामान बेचने वाले बच्चों को पकड़ा। सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सभी को हिदायत दी गई कि अपने बच्चों से काम न करवाएं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें चेतावनी दी है कि पुनः मालरोड में सामान न बेचें और न ही भीख मांगें। जो पाया जाएगा उसे रेस्क्यू कर आश्रम भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed