{"_id":"ecb6a3b29c1da80a6c7daf2a9c99c969","slug":"child-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर में बच्ची घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की टक्कर में एक बच्ची घायल हो गई। इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत पत्र सौंपा गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बथेरी मंडी निवासी शुक्रदीन ने कार हादसे को लेकर केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ कार में कुल्लू की ओर आ रहा था। इस बीच शाढ़ाबाई के पास सामने से एक तेजरफ्तार कार आई और उसके वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी बेटी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में इलाज कराना पड़ा है। कार का भी काफी नुकसान हुआ है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बंजार पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब कुल्लू। बंजार पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि बंजार के सैंज में पांच लीटर और कुंदन में आठ बोतलें शराब की पकड़ी गई हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन