फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief Minister's scheme will provide employment in cities

शहरों में मुख्यमंत्री योजना से मिलेगा रोजगार

Tue, 17 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's scheme will provide employment in cities
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू गांव की तरह शहरों में भी लोगों को रोजगार मुहैया करवाएगी। मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना को शुरू करने की नगर परिषद ने कवायद आरंभ की है। इसमें लोगों के जॉब कार्ड बनाकर उन्हें 120 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

नप के पास अब तक करीब 70 लोगों ने योजना के तहत रोजगार पाने के लिए पंजीकरण करवाया है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग आगामी दिनों में भी पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना को शहरों में रह रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों को रोजगार मुहैया करवाने के लक्ष्य से आरंभ किया गया है। इससे न केवल शहरी क्षेत्रों के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का पलायन भी रुकेगा। गौरतलब है कि नगर परिषद कुल्लू ने इस योजना को लागू कर दिया है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। रोजगार के लिए इच्छुक लोगों का पंजीकरण करवाया जा रहा है। अब तक नप के पास 70 लोगों ने पंजीकरण किया है। इसमें 29 लोगों को जॉब कार्ड जारी भी जारी कर दिए गए हैं। जॉब कार्ड धारकों के लिए 120 दिनों के रोजगार की गारंटी भी दी गई है। योजना के जरिये उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिहाड़ी मिलेगी। उधर, इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए कुल्लू शहर में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना शुरू की गई है। मनरेगा की तरह ही नप के 11 वार्डों के लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed