फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief Minister gave a gift of Rs 102 crore

Kullu News: मुख्यमंत्री ने दी 102 करोड़ रुपये की सौगात

Sun, 20 Oct 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave a gift of Rs 102 crore
कुल्लू दशहरा उत्सव में जनता को संबो​धित करते मुख्यमंत्री।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन पर कुल्लू जिले को 102 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कुल्लू में 102 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भुंतर में 4.56 करोड़ रुपयेे की लागत से निर्मित होने वाले डबललेन भुंतर पुल की आधारशिला रखी। राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष के अंतर्गत कुल्लू की तहसील पिरड़ी में राफ्टिंग केंद्र के नजदीक 3.63 करोड़ रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्य, लोअर शास्त्री नगर से बदाह, कुल्लू और जिला कुल्लू के संवदेनशील स्थानों पर 6 करोड़ रुपये से तटबंध सुरक्षा कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

तहसील भुंतर में पार्वती नदी के बाएं किनारे पर उठाऊ सिंचाई योजना, सोड हाथीथान पंप हाउस से सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर कालोनी तक 7.97 करोड़ रुपये से सुरक्षा कार्य, लंकाबेकर गोसदन के तिब्बती स्कूल से कुल्लू के एमसी क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर 8.53 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले बाढ़ नियंत्रण कार्य की आधारशिला रखी। भुंतर पुल के निकट पार्वती नदी और ब्यास के संगम स्थल के पास 8.14 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्य, कुल्लू में सामुदायिक भवन से तिब्बती स्कूल तक असुरक्षित स्थानों पर 6.44 करोड़ रुपये से तटबंध, तिब्बती स्कूल से हनुमानी बाग तक, भुंतर के संगम घाट से राधा कृष्ण मंदिर तक 6.14 करोड़ रुपये से तटबंध, मणिकर्ण की पार्वती नदी पर 7 करोड़ रुपये से होने वाले बाढ़ नियंत्रण कार्यों का भी भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत भुंतर के लिए 22 करोड़ रुपये से पेयजल आपूर्ति योजना के विस्तार कार्यों की आधारशिला रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का किया शुभारंभ
नाबार्ड के अंतर्गत 9.62 करोड़ रुपये से निर्मित ब्यास नदी से 16 टंकी श्लाधरा उठाऊ पेयजल योजना, 2.55 करोड़ रुपये से उठाऊ सिंचाई योजना न्योली-थरमाहण, तेगूबेहड़ में 2.98 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग सहित ट्रांजिट आवासों और 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत पुनर्वास केंद्र भुंतर के नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस दौरान सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed