{"_id":"65ca58d5ae9ff9ff9208e5bd","slug":"changing-shastri-recruitment-rules-is-injustice-to-sanskrit-dr-om-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116672-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री भर्ती नियम बदलना संस्कृत से अन्याय : डॉ. ओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री भर्ती नियम बदलना संस्कृत से अन्याय : डॉ. ओम
Mon, 12 Feb 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कल्लू के सभागार में हुई जिला संस्कृत परिषद की बैठक । स्
कुल्लू। जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की बैठक सोमवार को श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर, कुल्लू के सभागार में हुई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर ने कहा कि परिषद संस्कृत के संवर्धन, संपोषण तथा उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
मुख्य सलाहकार डॉ. ओम कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शास्त्री भर्ती नियमों में परिवर्तन कर दिया है जो कि संपूर्ण संस्कृत जगत के साथ अन्याय है। नियमों को बदलना न केवल बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है अपितु प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में परंपरागत संस्कृत की शिक्षा का समूल नाश भी है।
स्नातक में वैकल्पिक विषय के रूप में एक संस्कृत विषय को पढ़ा हुआ छात्र पांच साल में प्रति वर्ष संस्कृत के ही चार विषयों को पढ़ने वाले छात्र से कैसे योग्य हो सकता है। परिषद के संरक्षक डॉ. सीताराम ठाकुर ने आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में सचिव मेघनाथ ठाकुर, महेंद्र, सविता देवी, अभिनंदन शर्मा, मदन लाल शर्मा के साथ लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे। संवाद