{"_id":"679a575128fca89b900e71c0","slug":"change-in-bus-timetable-on-rewalsar-yoche-route-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140105-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रिवालसर-योचे रूट पर बस की समयसारिणी में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रिवालसर-योचे रूट पर बस की समयसारिणी में बदलाव
Wed, 29 Jan 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
एुबह 6:00 के बजाय 7:10 बजे रिवालसर से चलेगी अब यह बस
क्षेत्री की महिलएं उठा सकेंगी किराये में 50 फीसदी छूट का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी के केलांग डिपो ने रिवालसर-योचे रूट बस के समय में बदलाव कर दिया है। पहले रिवालसर से यह बस सुबह 6:00 बजे चलती थी। अब लोगों की मांग पर रिवालसर-योचे रूट की बस सुबह 7:10 बजे चलेगी।
निगम के मंडलीय प्रबंधक (एमडी) रोहन चंद ठाकुर ने लोगों की मांग पर इसे हरी झंडी दी है। बस के समय में फेरबदल से कुल्लू-मनाली की ओर सफर करने वाली महिलाएं किराए में 50 फीसदी छूट के साथ सफर का पूरा लाभ उठा सकेंगी। लाहौल-स्पीति के लोगों के साथ कुल्लू-मनाली में रह रहे बौद्ध समुदाय के लोगों का रिवालसर में काफी आना-जाना रहता है। लोगों की निगम प्रबंधन से बस के समय में बदलाव करने की मांग उठाई थी।
गौर रहे कि एचआरटीसी का केलांग डिपो रिवालसर से योचे रूट पर बस सेवा चल रहा है। योचे दारचा पंचायत में लाहौल घाटी का दुर्गम गांव है। गर्मी के मौसम में रिवालसर-योचे के बीच नियमित बस सेवा है, लेकिन सर्दी के मौसम में इस रूट की बस रिवालसर-मनाली के बीच दौड़ती है। मनाली से इस बस के प्रस्थान का समय दोपहर बाद 1:18 मिनट पर है। कंडक्टर यूनियन के प्रधान रवि कुमार ने रिवालसर-योचे बस रूट के समय में बदलाव करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
--