{"_id":"6a67434daf4888cf4b083345","slug":"chandrakesh-appointed-secretary-of-the-red-cross-society-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-182573-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चंद्रकेश बने रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चंद्रकेश बने रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के सचिव
विज्ञापन
रामपुर संस्करण के लिए जरूरी...........
कुल्लू। जिले के बाह्य सराज से ताल्लुक रखने वाले चंद्रकेश शर्मा जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सोमवार को रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में सचिव का पद संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 23 जुलाई को की गई थी। पद संभालने के बाद चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू के कार्यक्रमों को जिले के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
रेडक्रॉस सोसायटी में और लोगों को भी जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की मदद से जरूरतमंद लोगों की मदद पहुंचाना प्राथमिकता होगी। इस दौरान उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बाह्य सराज, आनी-निरमंड के लोग उनके कार्यालय में आकर बधाई दे रहे हैं। सरकार की ओर से सचिव की नियुक्ति करने के बाद उन्होंने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा और सहायक आयुक्त डाॅ. जयबंती ठाकुर से भी मुलाकात की थी। चंद्रकेश शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संवाद