{"_id":"6a47fa9b8b5288a5e10f69fb","slug":"chande-ram-is-living-his-life-in-a-tin-shed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180497-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टिन के शेड में गुजर रही चंदे राम की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टिन के शेड में गुजर रही चंदे राम की जिंदगी
विज्ञापन
कुल्लू। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के गांव धारटा का एक गरीब व्यक्ति वर्षों से टिन के शेड में रहने को मजबूर है। शासन और प्रशासन से कई बार मदद की गुहार लगाने के बावजूद उसे अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पंचायत की ओर से तीन-चार बार योजना के तहत उसका आवेदन भेजा गया, लेकिन आज तक स्वीकृति नहीं मिली।
धारटा निवासी चंदे राम आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। पहले वह अपनी बेटी के साथ रहते थे, लेकिन बेटी की शादी के बाद अब वह अकेले टिन के शेड में जीवनयापन कर रहे हैं। गर्मी, सर्दी और बरसात, हर मौसम इसी अस्थायी आश्रय में काटने को विवश हैं। देहुरीधार पंचायत के पूर्व प्रधान भगत राम आजाद ने बताया कि चंदे राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की हैं, लेकिन वर्षों बाद भी उन्हें मंजूरी नहीं मिली।
चंदे राम ने कहा कि बरसात के मौसम में टिन के शेड में रहना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र घर स्वीकृत करने की मांग की है। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद