{"_id":"69458db071fc85873e01d681","slug":"chairman-of-scheduled-caste-commission-will-be-on-kullu-visit-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164485-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू प्रवास पर रहेंगे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू प्रवास पर रहेंगे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष
Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा 23 दिसंबर को कुल्लू प्रवास पर रहेंगे।
वे जिला प्रशासन, पुलिस और अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 दिसंबर की शाम कुल्लू पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में 23 दिसंबर को बहुउद्देशीय भवन में सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति से संबंधित महिला के साथ दुराचार एवं हत्या के मामले की जांच की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें संबंधित प्रकरण सहित अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। संवाद