फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cement plant will not be used for garbage disposal for two weeks.

Kullu News: दो सप्ताह तक सीमेंट प्लांट बागा नहीं जाएगा कचरा

Thu, 28 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cement plant will not be used for garbage disposal for two weeks.
नगर परिषद कुल्लू की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें
विज्ञापन

एमआरएफ साइट सरवरी में डंप करने से लग रहे ढेर
..खास खबर
बलदेव राज
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की कचरे के प्रबंधन को लेकर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुल्लू शहर से बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित बागा सीमेंट प्लांट में शहर का कचरा करीब दो सप्ताह तक नहीं जाएगा।फिलहाल कुल्लू शहर से निकलने वाला सूखा कचरा एमआएफ साइट सरवरी में ही छंटाई करके रखा जाएगा। इस संबंध में बागा सीमेंट प्लांट की ओर से नगर परिषद को ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया है कि प्लांट फिलहाल बंद है। ऐसे में 10-12 दिन तक सूखे कचरे को यहां न भेजें। हालांकि, नगर परिषद कुल्लू की ओर से तब तक अन्य प्लांट में सूखा कचरा भेजने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि कुल्लू और भुंतर शहर से निकलने वाला करीब पांच टन कचरा मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र भेजा जाता था लेकिन नगर परिषद मनाली की ओर से कचरा लेने से इंकार करने के बाद नगर परिषद कुल्लू को अपने स्तर पर कचरे का निष्पादन करना पड़ रहा है। गीले कचरे के निष्पादन के लिए तो कंपोस्टर मशीन लगाई गई है, लेकिन सूखे कचरे को छंटाई करने के बाद सीमेंट फैक्टरी भेजना पड़ रहा है। इस पर नगर परिषद को काफी अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। इसमें कूड़े की छंटाई लेकर सूखे कचरे को सीमेंट प्लांट तक पहुंचाने तक का भाड़ा भी शामिल है। बहरहाल नगर परिषद की मुश्किलें बनी हुई हैं, जब तक नगर परिषद को अपनी डंपिंग साइट नहीं मिल जाती है, तब तक मजबूरी में सरवरी बस अड्डे के पास ही कचरा जमा करना पड़ रहा है। सड़क किनारे कचरा जमा करने से यहां कचरे के ढेर लग रहे हैं।
बागा सीमेंट प्लांट की ओर से अवगत करवाया गया है कि फिलहाल सूखे कचरे को प्लांट में न भेजें। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। नगर परिषद की ओर से अन्य प्लांट में भी कचरा भेजने का प्रयास किया जा रहा है। कचरे की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास जारी है। -अनुभव शर्मा, ईओ नगर परिषद कुल्लू।
विज्ञापन


डंपिंग साइट फाइनल करने के प्रयास जारी
नगर परिषद कुल्लू की ओर से अपनी डंपिंग साइट को फाइनल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद ने पिछले कुछ माह पहले एक जगह भी फाइनल की थी लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। नगर परिषद जैसे ही अपनी डंपिंग साइट फाइनल करती है तो उसके बाद कचरे का निष्पादन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed