{"_id":"5831c85f4f1c1bb204b3985a","slug":"celevrated-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में छाया 4-9-14, ग्रेड पे का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में छाया 4-9-14, ग्रेड पे का मुद्दा
अमर उजाला कुल्लू
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 51वें स्थापना दिवस पर हुए फैडरल हाउस में 4-9-14, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेड पे और पंजाब की तर्ज पर वेतन देने के मुद्दे छाए रहे। महासंघ बंजार खंड के अध्यक्ष खूबराम कुल्लवी ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुटता से काम लेना चाहिए। इसके अलावा महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष कुल्लू सेसराम ठाकुर ने पूर्व में कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कुछ कर्मचारी अपनी डपली अपना राग अलाप रहे हैं। इससे कर्मचारी अपनी समस्याएं हल नहीं कर पाएंगे। केंद्र कार्यकारिणी की भांति कर्मचारियों को संगठित होने की आवश्यकता है। एक अन्य वक्ता ने कहा कि मांगों को लेकर एक एजेंडा तैयार किया जाए, उसे सभी दलों को बताया जाए जो दल कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन देगा। महासंघ उसका समर्थन करेगा। जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर ने करुणा मूलक आधार पर नौकरी, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल करने आदि पर विचार रखे। प्रदेश भर से आए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को लंबित मांगों को लेकर घेरा। कार्यक्रम के दौरान कई संगठनों और महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एसएस जोगटा को करीब दो दर्जन मांग पत्र सौंपे हैं। इससे पहले जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कुल्लू पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की धुनों से देव सदन गूंज उठा। इस दौरान जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अमर चंद ठाकुर, महासचिव दिले राम, दौलत राम राणा, चमन ठाकुर, नारायण चौहान, राजेंद्र शर्मा, खूब राम कुल्लवी, सचिव तुले राम, विनोद कुमार, भरत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन