फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cauliflower consignments arrive in the markets, prices fall

Kullu News: मंडियों में पहुंची फूलगोभी की खेप, गिर गए दाम

Mon, 04 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cauliflower consignments arrive in the markets, prices fall
कुल्लू। सब्जी मंडियाें में सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। सोमवार को सब्जी मंडी भुंतर में फूलगोभी 8 से 12 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। दाम कम होने से किसानों को मायूसी हाथ लगी है। किसानों का फूलगोभी पर किया गया खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। मंडियों में सब्जियों की खेप आने से दाम कम हुए हैं। हालांकि अप्रैल में फूलगोभी 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही थी।
विज्ञापन

अप्रैल में मंडियों में फूलगोभी की खेप भी कम आ रही थी। अब सब्जी मंडी में लोकल सब्जियों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से भी सब्जियां आ रही हैं। बाहरी सब्जियां भी प्रतिदिन पहुंचने से दामों पर असर पड़ रहा है। किसान रेवत राम, मोहर सिंह, चमन लाल और दिलू राम ने कहा कि नगदी फसलों से किसानों की आर्थिकी मजबूत होती है।
विज्ञापन

फूलगोभी को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है। साल में दो फसलें किसान फूलगोभी की लेते हैं। दवाइयाें आदि पर काफी खर्चा भी होता है, लेकिन अब 8 से 12 रुपये तक दाम मिलने से किसानों में निराशा है। उन्होंने कहा कि फूलगोभी के दाम कम मिलने से खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जियों की खेप आने से दामों पर असर पड़ा है। आने वाले दिनों में दाम बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed