{"_id":"5751b87f4f1c1b6a7910a072","slug":"case-registerd-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में होटल मालिक पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में होटल मालिक पर केस दर्ज
कुल्लू/ मनाली
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल मालिक ने लोक निर्माण विभाग के अमले को होटल के पास सड़क का काम करने से रोका और जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में विभाग के इंस्पेक्टर की ओर से शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक लोक निर्माण विभाग में बतौर रोड इंस्पेक्टर तैनात मनाली के जगतसुख निवासी शक्तिधर ने पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि वह मनाली के समीप छनाला नामक स्थल पर विभाग की लेबर के साथ सड़क की मरम्मत करा रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में वहां पर बने एक होटल के मालिक ने उन्हें होटल के पास की सड़क को हाथ नहीं लगाने को कहा। बावजूद इसके जब वे सड़क को ठीक करने के सरकारी काम को अंजाम देते रहे, तो होटल मालिक ने उन्हें भला बुरा कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की बहनात और निष्पक्षता के साथ छानबीन कर रही है। होटल मालिक को पूछताछ के लिए थाना तलब किया जा रहा है। इस सिलसिले में लोक निमाण विभाग के मजदूरों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन