फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Case against three people for growing opium in the fields

Kullu News: खेतों में अफीम उगाने पर तीन लोगों के खिलाफ केस

Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case against three people for growing opium in the fields
तीर्थन घाटी में बरामद किए अफीम के 7022 पौधे
विज्ञापन

राजस्व विभाग के साथ लगाया जाएगा मालिकों का पता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। जिले में लोग अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बंजार की तीर्थन घाटी के तुंग पंचायत का है। बंजार पुलिस ने गश्त के दौरान 7022 अफीम के पौधे खेतों में लहलहाते हुए बरामद किए। पुलिस ने नशे की पौध को नष्ट कर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी तो तुंग पंचायत के नाईणी में एक खेत में 2510 अफीम के पौधों की अवैध खेती पाई गई। वहीं पुलिस ने दूसरे मामले में इसी पंचायत के नाईणी गांव में 2500 पौधे और तीसरे मामले में एक व्यक्ति के खेत में 2012 पौधों की अवैध अफीम की खेती पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बंजार में मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि नशे की खेती करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि अफीम की खेती किन लोगों ने की है, इसका रिकाॅर्ड राजस्व विभाग से मांगा गया है। कहा कि कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed