फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car parked in the middle of the road, heavy vehicles stranded for two hours

Kullu News: बीच सड़क पर पार्क कर दी कार, दो घंटे फंसे रहे बड़े वाहन

Mon, 08 Jun 2026 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Car parked in the middle of the road, heavy vehicles stranded for two hours
बंजार के जिभी में लगा पर्यटक वाहनो का कई किलोमीटर लंबा जाम।-संवाद
बीच सड़क पर पार्क कर दी कार, दो घंटे फंसे रहे बड़े वाहन
विज्ञापन

जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क पर वाहन चालकों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के साथ जिभी से गाड़ागुशैणी सड़क पर सफर करना चुनौती बन गया है। पहले से ही तंग सड़कों पर पर्यटक अपने वाहनों को बीच सड़क पर पार्क कर रहे हैं। रविवार सुबह भी ऐसा ही वाकया देखने को मिला। एक कार के सड़क पर पार्क करने से टील से बंजार आ रही निगम की बस दो घंटे तक फंसी रही। इसके अलावा यहां दोनों तरफ से बड़े वाहनों की लाइनें लग गईं और लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क स्थित बला गांव के पास दिल्ली के पर्यटकों ने अपनी एक गाड़ी बीच सड़क पर ही पार्क कर दी। पहले से ही सड़क तंग होने से टील से बंजार आ रही निगम की बस बीस सड़क में फंस गई। चालक-परिचालक और बस के यात्रियों ने गाड़ी को हटाने के लिए पर्यटक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता नहीं लग पाया। करीब दो घंटे बाद सड़क से गाड़ी को हटाकर बस को निकाला गया। स्थानीय निवासी खेम चंद, निहाल ठाकुर, ललित कुमार आदि ने कहा कि हाईवे-305 और जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग पर यह समस्या आम हो गई है। पहले से ही दोनों सड़कें संकरी हैं और पर्यटकों की ओर से बीच सड़क पर अपनी गाड़ियों को पार्क करने से आम लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि होटल और होमस्टे संचालकों को भी अपने यहां रुकने वाले पर्यटकों को इसको लेकर जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन यौवन पर चल रहा है और बंजार के जिभी व घियागी में यातायात को सुचारु करने के लिए अभी पुलिस की तैनाती नहीं की है। इस कारण पर्यटक भी मनमानी कर वाहनों को हर कहीं पार्क कर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed