{"_id":"66c499333b411ee64a0cbf8b","slug":"car-overturns-on-highway-in-patlikuhal-four-laborers-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129162-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल में हाईवे पर पलटी कार, चार मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल में हाईवे पर पलटी कार, चार मजदूर घायल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ध्यानार्थ
देर शाम हुआ हादसा, सेब सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर से आए थे मजदूर,
तीन अस्पताल में भर्ती, एक को दी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे-3 में पतलीकूहल के पास सोमवार देर शाम नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आकर चार राहगीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पतलीकूहल ले जाया गया। गंभीर होने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। एक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पतलीकूहल बाईपास मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में चार लोग आ गए। सभी पतलीकूहल में बतौर मजदूर सेब सीजन के लिए आए थे। घायलों की पहचान सोनू (32) पुत्र निशांत सिंह गांव रघवाल, डाकखाना गंगवाल तहसील एवं जिला सांभा, सोनू पुत्र परमेश सिंह, गांव गौन डाकखाना गोरन तहसील एवं जिला सांभा, राज कुमार (40) पुत्र रतन चंद गांव लोखली, डाक खाना सेड़ा तहसील हीरानगर जिला कठुआ और सन्नी कुमार पुत्र कीरती कुमार, गांव लोखली, डाकघाना सेड़ा, तहसील हीरानगर, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को पतलीकूहल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। एक को घर भेज दिया है जबकि दो का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। तीसरे युवक राजकुमार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वाहन चालक की पहचान चंबा निवासी कुशाल के रूप में हुई है।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि गाड़ी चालक ने अपना अनियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे चल रहे लोगों वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद