{"_id":"c37b1b3c756822fbeb02949efabac637","slug":"candidates-reached-for-nimination-with-band-music-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद के रैला वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रविंद्र पाल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर रविंद्र पाल ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भरा। इसके बाद ढालपुर मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला परिषद का यह वार्ड उपेक्षा का शिकार रहा है।
विज्ञापन
यह क्षेत्र हमेशा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस क्षेत्र का उपयोग करते रहे हैं। रैला वार्ड का समुचित विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि भाजपा के हर बूथ के कार्यकर्ता रविंद्र पाल की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेंगे। जिन नेताओं ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी क्षेत्र से की है और राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया, आज वही लोग इस क्षेत्र की जनता को दरकिनार कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय सचिव यशपाल डढ़वाल, नेत्र ठाकुर, वेद राम चंबयाल, दुनी चंद डढ़वाल, यशपाल शर्मा, बालमुकुंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन