{"_id":"6b12a54b630d3ec61624d1ffd8f3be76","slug":"candidates-demanded-for-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोभी और डमचीन में किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोभी और डमचीन में किया प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 18 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम साफ होते ही जिला परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। चुनाव को दस-बारह दिन से ज्यादा का समय नहीं रह गया है। लिहाजा, प्रत्याशी अपने प्रचार में कोई कमी नहीं रखना चाहते। प्रत्याशी कम से कम एक बार तो हर घर में दस्तक देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को हिलोपा-मनाली विकास मंच गठबंधन की प्रत्याशी रितु नेगी ने डोभी, डमचीन और दवाड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान रितु नेगी के मनाली विकास मंच के उपाध्यक्ष एवं रिश्ते में रितु नेगी के ससुर देवेंद्र नेगी भी टीम के साथ प्रचार में उनका साथ देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने रुके पड़े विकास कार्यों को गति देने के नाम पर वोट मांगे। उधर, मंडलगढ़ वार्ड से जिप प्रत्याशी मंजरी नेगी ने लगघाटी में चुनाव प्रचार किया। इस कार्य में मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर भी उनके साथ प्रचार में डटे रहे। इस मौके पर अखिलेश कपूर, अरविंद चंदेल, किशोरी लाल, मनु, गोलू, लेसराम और भगतराम भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन