फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Candidates angry over delay in JBT recruitment process

Kullu News: जेबीटी भर्ती प्रक्रिया में देरी से भड़के अभ्यर्थी

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Candidates angry over delay in JBT recruitment process
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की कार्यप्रणाली को लेकर जेबीटी अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग पर लापरवाही और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आयोग ने दस्तावेज सत्यापन के लिए 22 मई की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं की गई। इससे हजारों अभ्यर्थी असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है कि गणित शिक्षक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के परिणाम घोषित होने के साथ उनके दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में जेबीटी भर्ती को लंबित रखने का कारण उनकी समझ से परे है।
विज्ञापन

नितिश, विनोद, अभिषेक और यारेंद्र ने कहा कि जब अन्य भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सकती है, तो जेबीटी भर्ती को अनावश्यक रूप से क्यों रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि देरी के कारण अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed