फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Called home, gave water to drink, then snatched gold chain, ring and cash

Kullu News: घर बुलाया, पानी पिलाया, फिर छीन ली सोने की चेन, अंगूठी और नकदी

Wed, 11 Jun 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Called home, gave water to drink, then snatched gold chain, ring and cash
जिले के पाहनाला क्षेत्र में हनीट्रैप का शिकार हुआ मंडी के सरकाघाट का व्यक्ति
विज्ञापन

कुल्लू की महिला ने जमीन दिलवाने के नाम पर फोन कर बुलाया था अपने घर
पीड़ित ने मारपीट करने का भी लगाया आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के पाहनाला क्षेत्र में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। मंडी जिले के सरकाघाट का एक व्यक्ति हनीट्रैप का शिकार हुआ है। जमीन दिलवाने के नाम पहले उसे घर में बुलाया गया, फिर उसकी सोने की चेन सहित हजारों की नकदी छीन ली।

कुल्लू की एक महिला ने मंडी जिला के सरकाघाट के एक व्यक्ति को फोन कर बताया कि मैं आपको जमीन दिलवाती हूं,आप आएं। जब वह उसके घर गया तो पानी पिलाया। करीब दस मिनट बाद घर में एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि आप अकेली औरत के घर में होने पर क्यों आए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने जबरन उनकी एक सोने की चेन, दो अंगूठी और 12,000 रुपये नकद छीन लिए।
विज्ञापन

गौर रहे कि इससे पहले कुल्लू में हनीट्रैप के मामले चर्चा में रहे हैं। पुलिस ने हनीट्रैप के पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई भी की थी। एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आने से चर्चाओं का माहौल है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed