फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cadets practicing to conquer the hill

Kullu News: पहाड़ी फतह करने की अभ्यास कर रहे कैडेट

Mon, 25 May 2026 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Cadets practicing to conquer the hill
मनाली/सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में एनसीसी के 175 कैडेट पहाड़ों को फतह करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों को सुरक्षित तरीके से अंजाम देने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार को कैडेटों ने पहाड़ी चढ़ाई के दौरान सुरक्षा तकनीकों और उपकरणों के सही उपयोग का अभ्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षित तरीके से पहाड़ से उतरने की तकनीक भी सीखी और उसका व्यावहारिक अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान सुबह प्रभात फेरी और पीटी का आयोजन किया गया, जबकि शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि एनसीसी मुख्यालय महानिदेशालय के प्री-मानसून पर्वतारोहण अभियान-2026 के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सोलंगनाला में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों से थल, वायु और नौसेना विंग के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में कैडेट्स को पर्वतारोहण के साथ-साथ पहाड़ों में राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी आधुनिक और सुरक्षित तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed