फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cadets learned fire fighting techniques

Kullu News: कैडेट्स ने सीखी आग पर काबू पाने की तकनीक

Tue, 25 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cadets learned fire fighting techniques
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनारसा में हिमाचल एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की ओर से वार्षिक एटीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो जुलाई तक चलने वाले शिविर में 427 कैडेट्स एयर विंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को सीख रहे हैं। मंगलवार को कैडेट्स को दमकल विभाग मंडी केे कर्मियों ने आग पर काबू पाने की तकनीक बताई। कैडेट्स को मॉकड्रिल और अभ्यास के माध्यम से आग लगने तथा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करना बताया।

जेडब्ल्यूओ राकेश संहोत्रा ने बताया कि एयरविंग कमान अधिकारी एसके शर्मा के नेतृत्व में आयोजित एटीसी शिविर में 10 दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को आग बुझाने की तकनीक पर व्याख्यान और अभ्यास करवाया गया। कहा कि शिविर में 427 कैडेट्स और 20 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed