फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cabbage sold at Rs 42 per kg in Bandrol, Cabbage rate broke all previous records, prices increased due to less influx of cabbage in mandi

बंदरोल में 42 रुपये किलो बिकी बंदगोभी

Mon, 23 Aug 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Cabbage sold at Rs 42 per kg in Bandrol, Cabbage rate broke all previous records, prices increased due to less influx of cabbage in mandi
कुल्लू/खराहल। बंदगोभी के दामों में उछाल आने से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। सोमवार को बंदरोल सब्जी मंडी में बंदगोभी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सब्जी मंडी में बंद गोभी दोगुना से भी अधिक कीमत पर बिकी है। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में बंदगोभी की आमद कम आने से दाम में उछाल आया है। घाटी के किसान बुद्धि प्रकाश शर्मा, अनूप ठाकुर, केहर सिंह, देवराज, चमन ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर तथा नवीन आदि ने कहा कि पिछले दो दिन में मंडियों में बंदगोभी की 20 रुपये तक बोली लग रही थी। सोमवार को बंदरोल सब्जी मंडी मेें बंदगोभी की 40 से 42 रुपये तक बोली लगी है। जो अभी तक सबसे अधिक रेट है। इसे पहले बंदगोभी का रेट 30 से 35 रुपये से ज्यादा किसानों को नहीं मिला है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि सोमवार को बंदगोभी के अच्छे दाम मिलने से किसानों को अच्छा मुनाफा हो गया है। इससे नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सोमवार को सब्जी मंडी में बंदगोभी 42 रुपये तक बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed