फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Business establishments will remain open till 6:30 pm only

व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 6:30 बजे तक ही खुले रहेंगे

Mon, 10 Jan 2022 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Business establishments will remain open till 6:30 pm only
कुल्लू। देश व प्रदेश के साथ जिले में बढ़ते कोरोना व इसके नए ओमिक्रॉन वैरियंट के मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए फिर बंदिशें लगनी लगी हैं। इसमें जिले की सभी दुकानें, मंडियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 6:30 बजे तक ही खुले रहेंगे, जबकि दवाई की दुकानों पर इस प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 व सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में कुछ बंदिशें लगाई हैं। जिले के समस्त स्थानों में लंगर, धाम व सार्वजनिक रसोई पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी रेस्तरां, पब, ढाबे 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके लिए कोई रोक नहीं होगी। इसके अलावा जिले में रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, जिसका प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावी ढंग से पालन करना होगा। हालांकि आपात और आवश्यक सेवाओं में तैनात वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। आदेश के अनुसार इंडोर व कवर क्षेत्र में क्षमता का 50 प्रतिशत यानि अधिकतम 100 व्यक्तियों जो दोनों में न्यूनतम हो, को एकत्र होने की अनुमति होगी, जबकि खुले स्थानों में 300 लोग एकत्र हो सकेंगे। इस तरह भीड़ में कोविड-19 के नियमों की सख्ती के साथ अनुपालना करनी होगी।
विज्ञापन

समारोह के आयोजन के लिए करना होगा पंजीकरण
आयोजकों को समारोह व आयोजन के संबंध में पहले पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए उपमंडलों के एसडीएम मंजूरी देंगे। जिले में प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति इन नियमों व कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की उल्लंघना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन नियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिलाभर में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और आगामी 24 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। सभी दुकानदार व लोग नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed