फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses will run on special routes in Dussehra

दशहरा में स्पेशल रूटों पर दौड़ेंगी बसें

Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Buses will run on special routes in Dussehra
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पर्यटकों व आम लोगों को आवाजाही में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए एचआरटीसी ने भी कमर कसी है। निगम 21 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले दशहरा में विशेष तौर पर बसों को चलाएगा। दशहरा में सवारियों की मांग के अनुसार स्पेशल रूटों पर बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम ने बस संचालन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। लेकिन इस साल निगम बाहरी डिपुओं से अतिरिक्त बसें नहीं मंगवाएगा। जिले में संचालित की जा रही बसों को ही स्पेशल रूटों पर भेजा जाएगा। सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त रूटों में इन बसों को चलाने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि हजारों लोगों की परोक्ष भागीदारी वाले देवी-देवताओं के इस महाकुंभ में लोगों को यातायात सुविधा दी जाएगी। दशहरा में निगम लंबे रूटों के साथ ग्रामीण इलाकों के लिए सेवा जारी रखेगा। निगम के कुल्लू-भुंतर, बजौरा, लगवैली, खराहल, मणिकर्ण, मनाली, सैंज, बंजार, आनी के बीच 150 लोकल रूट हैं। इन सभी पर बसों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी भी है। इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि निगम दशहरा में जरूरत के अनुसार स्पेशल रूटों पर बसों को चलाएगा। निगम ने बाहरी डिपुओं से इस साल बसें नहीं मांगी है। जिले में चल रही बसों की स्पेशल रूटों पर भी अतिरिक्त सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए करीब 20 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed