फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses run regularly on routes, relief to passengers

Kullu News: रूटों पर नियमित चलीं बसें, यात्रियों को राहत

Fri, 31 May 2024 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Buses run regularly on routes, relief to passengers
दो दिन बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बसें चलने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को ली राहत की सांस
विज्ञापन

दो दिन तक करीब 200 रूट रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में दो दिन के बाद शुक्रवार को बस सेवाएं सुचारु रूप से मिलीं। इससे यात्रियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले एचआरटीसी की बसें चुनाव ड्यूटी में लगी थीं जबकि निजी बसें भाजपा और कांग्रेस की रैली के लिए बुक थीं। इस कारण जिले में 150 से 200 रूट प्रभावित रहे। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हुई है।
ग्रामीण और शहरी रूटों पर बसें समयसारिणी के अनुसार दौंड़ीं। स्कूली विद्यार्थियों और नौकरी पेशा एवं कामगारों को दिक्कतें कम हुईं। जिले में बीते बुधवार और वीरवार को बसों की कमी खली। निजी बसें भाजपा और कांग्रेस की जनसभाओं के लिए बुक थीं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसें पोलिंग पार्टियों को ले जाने, सुरक्षा कर्मियों और आवश्यक सामान पहुंचाने में लगी रहीं। इस कारण रूट प्रभावित हुए। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को सभी रूटों पर बसें समय सारिणी के अनुसार संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि सभी रूटों पर बसों को समयसारिणी के अनुसार चलाया गया है। उधर, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि शुक्रवार को परिवहन निगम के ग्रामीण और शहरी रूटों पर बस सेवा जारी रही।

...
आज फिर चुनावी ड्यूटी में रहेंगी 60 बसें
लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 150 से अधिक बसें बुक की गई हैं। इन बसों पर चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मियों को ले जाने और लाने का जिम्मा है। ऐसे में शनिवार को दोबारा परिवहन निगम के करीब 80 से 100 रूट प्रभावित रहेंगे। परिवहन निगम की 60 से अधिक बसें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को लाने के लिए सुबह ही रवाना होंगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed