{"_id":"68a754535f94722678089f96","slug":"buses-did-not-run-on-150-routes-in-the-district-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155180-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिला में 150 रूटों पर नहीं दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिला में 150 रूटों पर नहीं दौड़ी बसें
Fri, 22 Aug 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में इस बरसात में बारिश आफत बन बरसी है। भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जिले के बंजार, मणिकर्ण और लगघाटी की मुख्य सड़कों के साथ संपर्क सड़कें बंद हैं। इस वजह से वीरवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों के लगभग 150 से अधिक रूट प्रभावित रहे। बसों के पहिये बारिश के कारण बार-बार थम रहे हैं। सड़कें बंद होने और बसें न चलने से सवारियों को कई मील का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है।
जिले के बंजार और लगघाटी में वीरवार को बस सेवा पूरी तरह से बंद रही। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कुल्लू से मंडी के बीच भी बस सेवा प्रभावित है। ऐसे में इस रूट पर सवारियों को टैक्सियाें का सहारा लेकर सफर करना पड़ रहा है जो जेब पर भारी पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जम्वाल ने कहा कि जहां सड़कें सुरक्षित हैं, उन रूटों पर बसों को भेजा जा रहा है। उधर, पथ परिवहन निगम के डीडीएम डीके नारंग ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जहां तक सड़कें दुरुस्त हैं, वहां तक बसों को चलाने का पूरा प्रयास है।