फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses closed on many routes due to lack of ridership

सवारियां नहीं मिलने से कई रूटों पर बसें बंद

Fri, 07 May 2021 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Buses closed on many routes due to lack of ridership
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना कर्फ्यू लगने पर भी एचआरटीसी व निजी बसों का संचालन नियमित रूप से हो रहा है। लेकिन इसमें 50 प्रतिशत के साथ सवारियों को बिठाना होगा। लेकिन कोरोना के कारण पहले से ही बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे में निगम ने लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर बसों को चलाना कम कर दिया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने कुल्लू से बाह्य सराज आनी, निरमंड व रामपुर के लिए चलने वाली बसों में कटौती की है। औट-आनी-सैंज हाईवे-305 होकर चलने वाली कुल्लू-दलाश तथा कुल्लू से आनी बस सेवा को बंद कर दिया है। कुल्लू से बागीपुल तथा कुल्लू-रामपुर रूट पर चलने वाली दोनों बसों की समयसारिणी में निगम ने बदलाव किया है। सवारियों के अभाव से निगम ने यह कदम उठाया है। निगम ने कुल्लू से बागीपुल बस के समय को बदलकर अब सुबह छह बजे चलाने का निर्णय लिया है। पहले यह बस सुबह साढ़े पांच बजे चलती थी। कुल्लू से रामपुर बस का समय सुबह 7:40 बजे से बदलकर सुबह नौ बजे कर दिया है। शनिवार से यह दोनों बसें नई समय सारिणी के तहत ही चलेगी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी टेक चंद का कहना है कि सवारियों से खचाखच रहने वाली कुल्लू से बाह्य सराज को चलने वाले दो बसों को बंद कर दिया है। कहा कि जो दो बसें भी चल रही, उनमें भी सवारियों की कमी है। लोगों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर ही बंद बसों का संचालन किया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू में जो बसें चल रही, उनमें सभी चालकों व परिचालकों को कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed