Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses are running without conductors, children are stuffed inside

Kullu News: बिना कंडक्टर दौड़ रहीं बसें, ठूंस-ठूंस कर भरे जाते हैं बच्चे

Fri, 28 Mar 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Buses are running without conductors, children are stuffed inside
नौनिहालों की जिंदगी होता है खिलवाड़, जिले में चल रहे 100 से अधिक निजी विद्यालय
विज्ञापन

अधिकतर वाहनों में परिचालक नहीं, चालक के सहारे चल रहे बसें और अन्य स्कूल वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 100 से अधिक निजी विद्यालय चल रहे हैं। विद्यार्थियों को विद्यालय तक लाने और घर ले जाने के लिए बसों और छोटे वाहनों की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन अधिकतर वाहनों में महिला या पुरुष परिचालक ही नहीं हैं। बसें और अन्य स्कूल वाहन महज एक चालक के सहारे चल रहे हैं।
बस में 30 से 45 और अन्य छोटे वाहन में दस से 15 विद्यार्थी रोजाना सुबह-शाम सफर करते हैं। इनमें परिचालक न होने से विद्यार्थियों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूल नियमों को ताक पर रखकर बसें चला रहे हैं। बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूस-ठूंस कर भरा जाता है। कई निजी हादसे का शिकार भी हुई हैं। ओवरलोडिंग खुलेआम निजी बसों में की जा रही है। गौरतलब है कि स्कूल के वाहनों में महिला या पुरुष परिचालक का होना अनिवार्य किया गया है, जिससे विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को सड़क पार करने में परेशानी न आए और वे हादसे का शिकार न हों। वाहनों में परिचालक का कार्य बच्चों को सुरक्षित उतारने-चढ़ाने के अलावा उन्हें सड़क पार करवाना है, लेकिन कुल्लू में नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के हादसों का शिकार होने का खतरा रहता है। स्कूल बसों का किराया भी हजारों में लिया जा रहा है। बसों में किराये का बोझ भी अभिभावकों पर पड़ रहा है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का सपना जेब पर भारी पड़ रहा है। अभिभावक रामदेव, सौम्य, आकाश, राहुल, अंशुल, रागिनी, मोनिका और रंजना ने कहा कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन बस किराया, प्रवेश शुल्क और किताबों का खर्च बजट को बिगाड़ रहा है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देसराज ने कहा कि स्कूल बसों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नौनिहालों और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एक महिला परिचालक का स्कूल वाहन में होना सुनिश्चित होना चाहिए। चालक लाइसेंस धारक हो और वर्दी में रहना चाहिए। स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण किया जाएगा है और आगामी शैक्षणिक सत्र में भी जारी रहेगा। खामियां मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -राजेश भंडारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed