फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus will run on Keylong-Manali route from today, trial successful

Kullu News: केलांग-मनाली रूट पर आज से दौड़ेगी बस, ट्रायल सफल

Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bus will run on Keylong-Manali route from today, trial successful
बर्फबारी के 12 दिन बाद केलांग-उदयपुर के बीच भी चलीं निगम की बसें
विज्ञापन

मनाली के लिए बसें शुरू होने से टैक्सियों में नहीं देना होगा महंगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। नेशनल हाईवे तीन में केलांग-मनाली के बीच वीरवार को एचआरटीसी केलांग डिपो ने बस का ट्रायल किया। ट्रायल सफल रहा। ऐसे में शुक्रवार से एचआरटीसी केलांग से मनाली-कुल्लू के लिए बस सेवा आरंभ कर देगा।
27 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद लाहौल से मनाली की ओर बस सेवा बंद हो गई थी। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा के निर्देश के बाद बीते बुधवार को केलांग-उदयपुर सड़क पर बस ट्रायल किया था। वीरवार से केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू हुई। वीरवार को ही मनाली-केलांग के बीच भी बस का ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार से एचआरटीसी की एक बस सुबह केलांग से 10:30 बजे मनाली के लिए जाएगी। यह बस दोपहर बाद 2:00 बजे मनाली से केलांग के लिए वापस आएगी। कुल्लू से सुबह 7:15 बजे एक बस केलांग आएगी, जो 1:30 बजे केलांग से कुल्लू वापस जाएगी। केलांग-मनाली के बीच बस का ट्रायल एचआरटीसी केलांग डिपो के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। केलांग-उदयपुर के बाद अब केलांग-मनाली के लिए बस सेवा शुरू करने की खबर से लोग राहत महसूस करने लगे हैं। आवश्यक कार्यों के लिए सफर करने वालों को टैक्सियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि, विधायक की ओर से केलांग-दारचा सड़क पर भी बस का ट्रायल करने के निर्देश दिए गए हैं। बसों का संचालन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि उदयपुर-केलांग के बीच बस सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। वीरवार को केलांग-मनाली के बीच सफल ट्रायल रहने के बाद शुक्रवार से इस रूट पर बसें दौड़ेंगी। शुक्रवार को केलांग- दारचा रूट पर भी बस का ट्रायल किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed